ग्राम बैगा साल्हेवारा के पास आकाशीय बिजली गिरने से घायल पति पत्नी गाय चरवाहा
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
संवाददाता साल्हेवारा- वनांचल साल्हेवारा क्षेत्र के बैगा साल्हेवारा निवासी पति पत्नी आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गये है
घायलों को ग्रामवासी के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साल्हेवारा में एम्बुलेंस से भेजा गया है । ग्रामवासियों से मिली जानकारी अनुसार पति पत्नी गाय चरवाहा का काम करते है आज तड़के करीबन 3 बजे के करीब भारी बरसात एवं घोर बादल की गर्जना से पूरा वनांचल क्षेत्र दहल गया है ।
बारिष एवं बिजली की डर के कारण दोनों पति पत्नी एक झाड़ के ओट लेकर छुपे हुये थे बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह से झुलस गये हैं जिसकी सुचना सरजु मरकाम ने माटी पुत्र ग्रुप में दिया वहीं तत्काल साल्हेवारा 108को सूचना दिया गया जो मौके पर पहुंच कर घायल दोनों पति पत्नी को साल्हेवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है।
बरसात ज्यादा होने के कारण गाय बैल वहा से दुर चले गये थे नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी ।जो टल गया है खबर लिखे जाने तक अभी फिल हाल इतनी जानकारी मिली है ।और ज्यादा जानकारी के लिये देखते रहे सी एन आई न्युज वनांचल का सबसे फास्ट न्यूज चैनल चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.