💥वन कर्मचारी संघ जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम का अभिवादन करने पहुंचे राजनांदगांव💥
💥राजनांदगांव । छुरिया के वनांचल छेत्र से वन कर्मचारी व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने राजनांदगांव आकर जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम का अभिवादन किया साथ ही साथ उनके अच्छे कार्यो के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। वन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष ने कहा के छत्तीसगढ़ की भुपेश बघेल जी की सरकार पूरी तरह से वादा खिलाफी कर रही है आज तक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण नही किया सिर्फ झूठे वादे कर वोट लिया है , हम पूरी ताकत से जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार से नियमितीकरण के लिए लड़ेंगे। जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने कहा छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार अजीत जोगी जी के शपथ पत्र की नकल कर सरकार में आ गयी पर नकल के लिए भी अक्ल की जरूरत होती है आज तक बेरोजगारी भत्ते पर भी चुप्पी साधे हुए है मुख्यमंत्री, आने वाले समय मे महिलाएं और युवा बेरोजगार इस झूठी सरकार को बताएंगे ,दूसरी तरफ शमसुल आलम ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि महंगाई की मार से जनता की कमर टूटते जा रही है ,जनता इनके द्वारा किया जा रहा छल भी नही भूलेगी और इस जनता का पूरा आशीर्वाद छत्तीसगढ़ की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जोगी) को ही मिलेगा साथ ही साथ छुरिया से कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है💥


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.