2 अक्टुबर महत्मा गांधी के जयंती पर वनांचल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
संवाददाता -- 2 अक्टुबर महात्मा गांधी के जयंती पर वनांचल साल्हेवारा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया ।
महात्मा गांधी के जयंती पर सबसे पहले उनके तैलचित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुये उनके द्वारा किये गये ऐतिहासिक कार्य पर प्रकाश डालते हुये महात्मा गांधी जी के बताये हुये मार्ग का अनुशरण करते हुये ग्राम पंचायत सरईपतेरा के सरपंच श्री मति बिंदिया बाई एवं राजेश धूर्वे ने गांधी जी से प्रार्थना की कि हम सब उनके आदर्शो को लेकर ग्राम स्वराज की स्थापना करें ।
पंचायती राज के सपना देखने वाले स्वप्न दृष्टा महात्मा गांधी के राम राज्य को अपनाते हुये पंचायत के अंतिम ब्यक्ति तक विचार धारा को प्रवाहित कर स्वच्छ ग्राम पंचायत सरईपतेरा को विकसित करने दुखी दरिद्री ब्यक्तियों की जीवन शैली में आमुल चुल परिवर्तन की जरुरत है । इस अवसर पर बुजुर्ग प्रमुख सयानों को श्री फल साल भेंटकर सम्मानित किया गया ।
ग्राम पंचायत जामगांव में महात्मा गांधी के जयंती पर सबसे पहले पुजा अर्चना करते हुये ग्राम के बुजुर्गो का सम्मान किया गया ।
सरपंच पन्नालाल पटेल उपसरपंच पंच पटवारी राजेंन्द्र साहू ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये भाव विभोर हो गये ।भारत को आजादी दिलाने वाले ग्राम स्वराज्य की नींव रखने वाले राष्ट्रपिता की निस्वार्थ प्रेम सेवा की ब्यख्यान दिये ।
जो देश के लिये अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ते रहे ।जब तक भारत के हर गरीब का बदन भर कपड़ा नही पहनेगें तब तक मै भी आधा अंग में कपड़ा पहुंनुगा करके एक धोती खादी की पहनकर मिशाल कायम किये जिसे आज भारत की चकचौंध ने नजरादंज कर महात्मा जी के विचार को आत्म सात ना करते हुये विचार धारा से भटक रहे है जो गंभीर चिंतन का विषय है ।
महात्मा गांधी के जयंती पर राजीव गांधी न्याय योजना को ग्राम वासियों को समझाया गया भुमिहिन कृषि मजदूरों को प्रतिसाल कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की योजना का लाभ लेने को कहा ।
समूंदपानी ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा के आयोजन में महात्मा गांधी के जयंती 2 अक्टुबर हर साल मनाने के गांधी जी के जीवन दर्शन को विस्तृत जानकारी देते हुये उनके द्वारा किया गया देश भक्ति जन सेवा को नमन करते हुये 2 अक्टुबर को विशेष यादगार बनाये ।
महिला स्वयं सहायता समुह मितानीन दीदीयों ने महात्मा गांधी की जयंती को स्वच्छता दिवस के रुप में मनाया गया ।
सभी महिला पुरुष स्वच्छता की ओर एक कदम पर जोर देते हुये साफ सफाई पर बल दिये ।
समुंदपानी के सरपंच अमर लाल सचिव मुन्शी श्री वास पंच मितानीन दीदीयों ने महात्मा गांधी जी के जयंती को विशेष ग्राम सभा को ऐतिहासिक रुप से मना कर स्वच्छता का संदेश दिया जो वनाचंल के लिये 2 अक्टुबर का दिन खास रहा सराहनीय रहा जिसमें ग्राम वासियों की उपस्थिति काबिले तारीफ रही




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.