मौर्य कोल डिपो में बीती रात रतनपुर पुलिस का छापा, 200 टन कोयले के साथ जेसीबी, ट्रेलर वाहन किया गया जप्त
रतनपुर से ताहिर अली की ख़ास रिपोर्ट
रतनपुर थाना अंतर्गत मौर्य कोल डिपो में बीती रात को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि कोयले की भारी मात्रा में अफरा-तफरी हो रही है.रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ मौर्य कोल डिपो पर छापा मार कार्यवाही की
, जहां पर मौर्य कोल डिपो के संचालक द्वारा 200 टन कोयले की अफरा-तफरी की जा रही थी. इस अफरा-तफरी में शामिल 200 टन कोयले,जेसीबी व ट्रेलर को जप्त किया गया.
डिपो संचालक द्वारा माइनिंग की अनुमति होने की बात कहते हुए कागजात दिखाया गया
डिपो संचालक को माइनिंग से तस्दीक कर आगे खोलने की बात कहते हुए ,रतनपुर थाना प्रभारी द्वारा मौर्य कोल डिपो को सील कर कार्रवाई जारी है.
.





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.