सिवनी जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मज़बूत ....गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी ने एक दिवसीय धरना/ रैली प्रदर्शन कर किया आंदोलन - जिला प्रवक्ता सिवनी
गोंगपा प्रदेश इकाई के आदेश अनुसार 30 सितंबर को प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना रैली प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय आया हुआ था जिसे पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सिवनी मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आयोजित कर आंदोलन को सफल बनाया ज्ञापन में हमारी मांगे इस प्रकार रही हैं
प्रति,
1.महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली
2. प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली
3. महामहिम राज्यपाल महोदय मध्यप्रदेश शासन भोपाल
विषय:- जनहित में सात सूत्रीय मांग!
द्वारा:- कलेक्टर सिवनी के द्वारा दिया गया है!
उपरोक्त विषय अंतर्गत लेख है कि जनहित में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आपके नाम ज्ञापन प्रेषित किया जा रहा है महामहिम महोदय मांग इस प्रकार हैं हमारी मांगे पूरी करने के लिए तत्काल कार्यवही करें
1. मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नियम विरुद्ध विलंब किया जा रहा है तुरंत सृष्टि पंचायत चुनाव कराए जाएं!
2. डीजल पेट्रोल के साथ ही अन्य खाद्य सामग्री महंगाई चरम पर है महंगाई कम किया जाए!
3. सरकारी संस्थाओं के निजीकरण विधि संगत नहीं है निजीकरण का देकर पुनः निजीकरण संस्थानों को शासकीय संस्थान बनाए जावे!
4. अनुसूचित क्षेत्रों में संविधान की पांचवी अनुसूची पर मसौदा तैयार कर लागू किया जाए!
5. देश में सभी चुनाव ईवीएम से कराए जा रहे हैं ईवीएम में देश की जनता का विश्वास नहीं है लोकतंत्र बचाने के लिए ईवीएम मदद करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव करवाए जाएं!
6. देश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है बेरोजगारी की समस्या खत्म करने के लिए नए उद्योग सरकारी संस्थान निर्माण कर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाया जावे!
7. भारत सरकार से गोंडवाना राज्य की मांग 70 सालों से की जा रही है एवं भील प्रांत की मांग का गठन कर गोंडवाना एवं भीम साम्राज्य मान सम्मान स्वाभिमान अस्मिता और पहचान को बनाए रखने के लिए अभिलंब दोनों प्रांतों का गठन किया जावे!
इस प्रकार गोंडवाना पार्टी सिवनी ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर 30/09/2021 ज्ञापन सौंपा गया है!
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगुलाम ऊईके जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक घंसौर ने किया
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वरिष्ट पदाधिकारी प्रमुख अतिथि श्री संतर वलारी प्रदेश महासचिव , मोहम्मद इस्माइल खान प्रदेश उपाध्यक्ष, हेमंत कुमारी वरकडे जी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, घूरसिंह सललाम प्रदेश अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ट, प्रीतम सिंह उईके प्रदेश प्रचार मंत्री भोपाल, शांता कुंजाम संभागीय अध्यक्ष महिला मोर्चा जबलपुर, सुभद्रा देवी तुमडाम जिला अध्यक्ष सिवनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तारिक खान , सीहोर जिले के दबंग कुनाल सिंह काकोडिया , ईश्वर दयाल बरकडे जिला कोषाध्यक्ष , महेश मार्सकोल जिला सलाहकार, सदम सिंह बरकड़े जिला उपाध्यक्ष, रामचंद्र टेकाम जिला प्रचार मंत्री, हियाराम उइके जिला मंत्री, सीआर उइके जिला संरक्षक, गया प्रसाद कुमरे जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सभी ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष एवम कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सराहनीय सहयोग मिला!!
सीएन आई। न्यूज़ सिवनी से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.