🎯आज की वाणी👉
🌹
भस्मना शुद्ध्यते कांस्यं
ताम्रमम्लेन शुद्ध्यति।
रजसा शुद्ध्यते नारी
नदी वेगेन शुद्ध्यति ।।
भावार्थ👉
राख से मांजने पर कांसा शुद्ध होता है। ताम्बा इमली से शुद्ध हो जाता है। नारी रजस्वला होने से शुद्ध होती हैं। नदी गति से बहने पर शुद्ध रहती है।
🌹
20 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1568 – मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।
1740 - मारिया थेरेसा आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।
1774 - कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) को भारत की राजधानी बनाया गया।
1786 - हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका में पहली खगोलीय अभियान का आयोजन किया गया।
1822 - लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1827 – भूमध्यसागर के उत्तरी भाग में स्थित नवारीनो खाड़ी में इसी नाम का एक युद्ध हुआ।
1832 – एडवर्ड टर्नर ने पहली बार रसायनों के लिए चिन्ह का इस्तेमाल किया।
1864 – अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 'थैंक्स गिविंग डे' को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया।
1880 – एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1891 – न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय बाइक रेस शुरू हुई।
1904 - चिली और बोलविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षकर किया।
1905- रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
1940 – नीदरलैंड में राशन में पनीर भी मिलना शुरू हुआ।
1946 - वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया।
1947 - अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।
1962 - चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।
1963 - दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरु
1970- सैयद बर्रे ने साेमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
1973 – ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया।
1991 - भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।
1995 - श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।
1997 – अमेरिका ने माइक्रोसॉफ्ट पर कंप्यूटरों में आईई ब्राउजर लगाने पर संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया।
1998 - मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2003 - बेटिकन सिटी में जीवन पर्यन्त दबे-कुचले वर्ग के लिए संघर्ष करने वाली ग़रीबों की मसीहा मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
2003 - बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नये राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की।
2003 - सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
2004 - बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली।
2004 - ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।
2007 - अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।
2007 - अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
2008- आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।
2011 - लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।
2015 – भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 37 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लिया।
2019 - महाराष्ट्र और हरियाणा में 21तारीख को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हुआ ।
2020 - भारत और वियतनाम बिजनेस मंच की बैठक वर्चुअल रूप से आयोजित की गई।
2020 - नासा का अंतरिक्ष यान पहली बार क्षुद्रग्रह बेन्नु पर लैंड हुआ।
2020 - भारत ने SCO देशों के महा अभिवक्ताओं की 18 वीं बैठक में हिस्सा लिया।
20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉
1719 – जर्मनी के गणितज्ञ व दार्शनिक गाटफ़्रीड आख़ेनवाल का जन्म हुआ। उन्हें गणित और दर्शनशास्त्र का व्यापक ज्ञान था।
1855 - गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी - आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।
1920 - सिद्धार्थ शंकर राय - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
1923 - वी. एस अच्युतानान्तन - केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1930 - लीला सेठ - भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
1945 - किरण कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता।
1969 - सुदर्शन भगत - भारतीय राजनीतिज्ञ।
1978 – भारत के आक्रामक बल्लेबाज विरेन्दर सहवाग का जन्म हुआ था।
1988 - कृष्णप्पा गौतम - भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
20 अक्टूबर को हुए निधन👉
1910 – रुस के विख्यात लेखक लियोन टोल्सटॉय का निधन हुआ।
1961 – भौतिक मानवविज्ञानी और भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के पहले निदेशक रहे बिरजा संकर गुहा का घाटशिला बिहार में निधन हुआ।
1964 - एच. सी. दासप्पा - भारत के क्रांतिकारियों में से एक।
1982 - निरंजन नाथ वांचू - वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2010 - पार्थसारथी शर्मा - भारत के एक पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे ।
2015 - प्रसिद्ध सागर वैज्ञानिक डॉ. सैयद जहूर कासिम ‘प्रथम गंगोत्री अभियान’ के नाम से प्रसिद्ध अन्टार्कटिक अभियान दल के नेता थे।
2019 - दिग्गज पहलवान दादू चौगुले का 73 साल की उम्र में निधन।
20 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 महर्षि वाल्मीकि जयन्ती।
🔅 श्री सिद्धार्थ शंकर राय जयन्ती।
🔅 श्री वी. एस अच्युतानान्तन जन्म दिवस।
🔅 क्रिकेटर श्री विरेन्द्र सहवाग जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय एकता दिवस (चीन का भारत पर हमला के सन्दर्भ में)।
🔅 विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस ।
🔅 विश्व सांख्यिकी दिवस।
🔅 International Chef Day.
🔅 International Sloth Day.
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.