Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 13, 2021

भक्तिपूर्ण वातावरण में हुआ गरबा कार्यक्रम संपन्न

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

भाटापारा - छत्तीसगढ़ सरयूपारीण ब्राह्मण समाज नारी प्रकोष्ठ द्वारा स्थानीय नगर भवन में  नवरात्रि का पावन पर्व मां भगवती की कृपा से भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ सरयूपारीण ब्राह्मण समाज भाटापारा के मार्गदर्शक वीरेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं समापन मां कालरात्रि की महाआरती के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चे से लेकर वृद्ध तक सभी ने प्रतिभागी बनकर भक्तिपूर्ण वातावरण में अपना -अपना नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज नारी प्रकोष्ठ  की अध्यक्षा श्रीमती निशा शर्मा एवं गरबा कार्यक्रम समापन में आभार प्रदर्शन नारी प्रकोष्ठ की सचिव उषा मिश्रा ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन नारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कविता शर्मा द्वारा किया गया।  महिलाओं के गरबा नृत्य में शालिनी शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त की ,  रितु शर्मा को बेस्ट ड्रेस के लिये प्रथम चुना गया वही बच्चों में प्रथम कुमारी आकांक्षा शर्मा को नृत्य के लिये एवं वेशभूषा में सुरभि शर्मा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अंत में हलवा एवं अन्य प्रसाद वितरित की गई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशील शर्मा , वरिष्ठ सदस्य गौरीशंकर उपाध्याय , प्राचार्य दिनेश शर्मा , जितेंद्र गौरहा , अनिल पांडेय , पत्रकार कोमल तिवारी , मुकेश शर्मा , 

एमपी मिश्रा , श्रीमती रेखा शर्मा , केसर शर्मा , भावना शुक्ला , निशा आनंद शर्मा , सुषमा मिश्रा , प्रमिला शर्मा , दिव्या शर्मा एवं नगर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad