Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 17, 2021

CNI ब्रेकिंगसप्ताह के अंत मे छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया मुख्यमंत्री

 CNI ब्रेकिंगसप्ताह के अंत मे छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया मुख्यमंत्री 



बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा 

बिलासपुर...छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव इसी हफ्ते होने वाला है और इस बदलाव पर एआईसीसी ने मुहर भी लगा दी है।

जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं उनके साथ ही कई नये मंत्री भी पद व गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं।


CNI न्यूज़ को मिली विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विवाद मामले को लेकर के आलाकमान लगातार चर्चा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ ही संगठन से कर रहा था, लेकिन जैसा कि हम लगातार बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पद छोड़ने के पक्ष में नहीं थे, जिसके बाद सिंहदेव की नाराजगी जिसके बाद अब टीएस सिंहदेव की नाराजगी को खत्म करने के लिए हाईकमान ने निर्णय ले लिया है कि अब मुख्यमंत्री पद के विवाद को यहीं पर पटाक्षेप कर दिया जाए। जिसके बाद अब

 छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभाल रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में हुई शिशुओं की मौत मामले में अंबिकापुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव सोमवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में संगठन से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को नए मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी देते हुए मिठाइयां खिलाकर खिलाते नजर आएंगे। ऐसे में औपचारिक रूप से इस हफ्ते पद और गोपनीयता की शपथ मुख्यमंत्री के रूप में टीएस सिंहदेव लेते नज़र आएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक में शामिल हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, ब्लैक फंगस हुई विशेष चर्चा


मंत्रिमंडल में मिलेगा नये चेहरों को अवसर गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टियों पार्टी के बीच ही टकराव नजर आ रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि भूपेश बघेल कैबिनेट के कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। ऐसे में अब इस बात को लेकर दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी टीएस सिंह देव को मिलने के बाद मंत्रिमंडल में भी व्यापक रूप से फेरबदल होगा। वहीं कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad