Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 27, 2021

*गुम हुए 07 लाख का मोबाईल हुआ बरामद, कोरिया पुलिस ने लोगो के चेहरों पर लौटाई खुशी....।*

गुम हुए 07 लाख का मोबाईल हुआ बरामद, कोरिया पुलिस ने लोगो के चेहरों पर लौटाई खुशी....

जिला कोरिया में पुलिस विभाग द्वारा गुम हुए मोबाईलों को खोजने का अभियान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के दिशा निर्देशन में सायबर सेल द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में सायबर सेल के द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश के जिलो से भी गुम हुए मोबाईल कुल 50 नग जुमला कीमती लगभग 7.00 लाख रूपये का रिकवर किया


गया। जिसमें से 15 नग मोबाईलों को आज दिनांक 27.11.2021 को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर सुपुर्द किया गया। शेष मोबाईल को प्रार्थीगण सायबर सेल, पुलिस लाईन बैकुण्ठपुर से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।  पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल मिलाकर 200 से अधिक मोबाईल रिकव्हर कर प्रार्थियों को विपरीत किये जा चुके है और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा । 
मोबाईल गुम होने पर उसके मिलने की संभावना नहीं होना मान चुके प्रार्थीगणों को उनका गुमा मोबाईल मिलने से उनके चेहरे खुशी से चमक रहे थे और उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक को मोबाईल खोजने के लिए हृदय से धन्यवाद दिये। जिला कोरिया एवं अन्य जिलो से मोबाईल खोजने में साईबल सेल से प्रआर सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, आर. राघवेन्द्र पुरी की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आम जनता को यह हिदायत भी दी गई कि यदि किसी व्यक्ति को कोई मोबाईल गिरा हुआ मिलता है तो वह उसे तुरंत पास के थाने में ले जाकर जमा करवाये साथ ही बिना बिल के कोई भी मोबाईल ना खरीदे।

CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट

कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad