महेंद्र शर्मा बंटी डोंगरगढ धर्मनगरी के वार्ड क्र 15 बुधवारी पारा में आँगन बाड़ी भवन की आवश्यकता को लेकर आज डोंगरगढ़ अनुविभागीय अधिकारी गिरीश रामटेके को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा गया । वही ज्ञापन में बताया कि बच्चों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए वार्ड में दो आंगनबाड़ी की आवश्यकता हैं इसकी जानकारी वार्ड की मितानिन द्वारा वार्ड के नागरिकों के द्वारा ज्ञापन सौपा गया । इस समस्या से वार्ड विसियो ने सामाजिक कार्यकर्ता विद्या रामटेके को अवगत कराया। जिसके बाद वार्ड वासियो की मांग को लेकर विद्या रामटेके ने डोंगरगढ़ अनुविभागीय अधिकारी गिरिश रामटेके से उक्त विषय पर विस्तार से चर्चा करके ऑफिस में 25 से 30 महिलाओं के साथ पहुँचकर वार्ड की समस्या से अवगत कराया व अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।सालो से आंगनबाड़ी संचालित तो हो रही हैं लेकिन आँगन बाडी भवन का निर्माण नही हुआ है जिसके कारण आँगन बाडी में जाने वाले बच्चे सहायिका के घर पर ही सचालित आँगन बॉडी में बैठते हैं क्योंकि वार्ड नं 15 बुधवारी पारा डोगरगढ़ की जनंसख्या अधिक होने के कारण दो आँगन बॉडी की जरूरत होते हुए भी बिना आँगन बॉडी भवन के आँगन बॉडी संचालित है अतः दो आंगनबाड़ी की तत्काल आवश्यकता की मांग करते हुए
ज्ञापन सौपा इस दौरान वार्ड वासियो के साथ विद्या रामटेके सामाजिक कार्यकर्ता ,वार्ड की मितानिन नीलम यादव , मितानिन शारदा निषाद एवं बीजेपी कार्यकर्ता ज्योति बढ़बाईक, गीता मानिकपुरी, मीना एवं , संगीता मेश्राम , रेवती यादव, जानकी साहू, पूर्णिमा साहू, बिमला साहू, दुर्गा यादव, छाया सिरसाम, उषा साहू,पदमा वर्मा आदि व सम्मानित वार्ड वासी उपस्थित रहे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.