Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 18, 2021

आज की वाणी 18-11-2021

 


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*चिरं  धारयते  रोषं* 

      *चिरं कर्म नियच्छति।* 

*पश्चात्तापकरं कर्म* 

      *न  किञ्चिदुपपद्यते ।।* 

       ★महाभारतम् शान्तिपर्व २६६-७४

 *अर्थात्👉*  

           _जो चिरकाल तक रोष को अपने भीतर ही दबाये रखता है और रोषपूर्वक किये जाने वाले कर्म को देर तक रोके रहता है, उसके द्वारा कोई कर्म ऐसा नहीं बनता, जो पश्चात्ताप करानेवाला हो।_

🌹


*18 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1727 - महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।

1738 - फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1742 - पर्शिया और ब्रिटेन ने फ्रांसीसी सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1772 – पेशवा माधवराव प्रथम का निधन हुआ और उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।

1803 - वेर्टेयर्स की लड़ाई: जीन-जैक्स डेसलीनों के नेतृत्व में हैती सेना नेपोलियन की सेना को हराया।

1833 - हाॅलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर। 

1839 – फ़्रांसी साम्राज्य के विरुद्ध अलजीरिया की जनता का दूसरा आंदोलन आरंभ हुआ जिसका नेतृत्व अब्दुल क़ादिर बिन मोहयुद्दीन ने किया।

1873 - आयरिश होम रूल आंदोलन: होम गवर्नमेंट एसोसिएशन स्वयं को होम रूल लीग के रूप में पुनर्गठन किया।

1874 - क्लीवलैंड में राष्ट्रीय महिला ईसाई टेंपरेंस यूनियन का आयोजन किया गया।

1903 – अमेरिका और पनामा के बीच हुई संधि के तहत नहर निर्माण का विशेषाधिकार दिया।

1909 - अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।

1918 - उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1928 – पहली बार मिकी माउस अपनी फिल्म स्टीमबोट विली के साथ बड़े पर्दे पर दिखा।

1929 - नाजी अल-सुवेदी इराक के प्रधानमंत्री बने

1931 - जापानी सेना ने किकीहार शहर पर कब्जा कर किया।

1941 - ऑपरेशन फ़्लापर ब्रिटिश विफलता से समाप्त किया गया।

1948 – बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 500 लोग डूबे।

1951 - ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।

1956 - मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।

1959- आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।

1963 – अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था।

1963 - इंग्लैंड में डार्टफ़ोर्ड सुरंग को लोगों के लिए खोला गया।

1972 - बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया ।

1974 - अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की स्थापना की गयी।

1978 – 'पीपल्स टेंपल' पंथ के गुरू जिम जोंस ने सैकड़ों अनुयाइयों संग, जोंसटाउन, गयाना में सामूहिक खुदकुशी की।

1985 - एल्मो को बच्चों के टीवी शो तिल स्ट्रीट के नाम से जाना जाता था।

1987 - लंदन अंडरग्राउंड पर किंग्स क्रॉस में आग लगने से 31 लोगों की मौत और एक और 100 घायल हुए।

1989 – लगभग 50 हज़ार लोगों ने बुल्ग़ारिया के शहर सोफ़िया में राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।

1991 – चार साल से बंधक बनाए गए ब्रितानी चर्च के दूत टेरी वेट को इस्लामी चरमपंथियों ने रिहा किया।

1993 – दक्षिण अफ्रीका के 21 राजनीतिक दलों ने नए संविधान को स्वीकार किया, इसके तहत मतधिकार का दायरा बढ़ाया गया।

1993 - सिएटल में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन की पहली बैठक हुई।

1994 - संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।

2002 - संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुँचा।

2003 - श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।

2005 - प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित। 

2005 - ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु।

2005 - उत्तर कोरिया के मानवाधिकार रिकार्ड पर संयुक्त राष्ट्र चिन्तित।

2008- केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।

2008 -  बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व मंत्री नटवर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया। 

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त एमएखान का निलम्बन जारी रहने का आदेश दिया।

2008 - भारत व मिश्र के बीच पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

2013 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।

2017- भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता 'मिस वर्ल्ड 2017' का ख़िताब।

2019 - न्‍यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े ने भारत के 47वें मुख्य न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। 

2019 - श्रीलंका में गौतबाया राजपक्षे ने अनुराधापुर में राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।

2019 - ब्राज़ील ने जीता फीफा अंडर-17 विश्व कप का खिताब।

2019 - पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम शाहीन-1 मिसाइल का परीक्षण किया। 

2020 - हिमाचल प्रदेश में शिमला के रिज से मेडिकल मोबाइल यूनिट जीवनधारा शुरू किया।


*18 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1901 - प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक वी. शांताराम का जन्म हुआ।

1910 - बटुकेश्वर दत्त - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।


*18 नवंबर को हुए निधन👉*


1835 - कर्नल टॉड - अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।

1893 - कनिंघम - एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है।

1962 - शैतान सिंह, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ।

1973 – पुड्डुचेरी के अरबिंदो आश्रम की गुरू मां का निधन हुआ।

1978 - धीरेन्द्र नाथ गांगुली, बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक ।

2017 - ज्योति प्रकाश निराला - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।

2020 - गोवा की पूर्व राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा का निधन हुआ।


*18 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री शैतान सिंह ( 'परमवीर चक्र' सम्मानित ) शहीदी दिवस ।

🔅 श्री ज्योति प्रकाश निराला - { 'अशोक चक्र' सम्मानित} शहीदी दिवस ।

🔅 महान क्रान्तिकारी श्री बटुकेश्वर दत्त जयन्ती। 

🔅 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस ( कन्फर्म कर लें 17 नवम्बर का वर्णन भी अधिक मिलता है ) ।

🔅 प्राकृतिक चिकित्सा दिवस ( Naturopathy Day )।

🔅 विश्व व्यस्क दिवस ।

🔅  भारतीय सेना इंजीनियर कोर दिवस (240वां)।

🔅 यूनेस्को में दर्शनशास्त्र दिवस / विश्व दर्शन दिवस ( यूनेस्को , नवम्बर के तीसरा गुरुवार को ) ।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad