कोंविड 19 टीकाकरण महाअभियान जिला प्रशासन 18 नवंबर गुरुवार
सी एन आई न्युज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा /रामपुर - 18नवंबर गुरुवार को कोविंड 19 टीकाकरण महाअभियान जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा आह्वान किया गया है कि समस्त जिला राजनांदगांव के आम जनताओ से अपील किया गया है कि 18नवंबर को कोरोना की टीकाकरण महाअभियान कलेक्टर महोदय तारन प्रकाश सिन्हा के आदेशानुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने अपील किया गया है निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर कोंविड वैक्सीन स्वयं व परिवार के लोगों को जरुर टीका लगवाये स्वयं सुरक्षित रहे परिवार को सुरक्षित रखें ।
जिसका जिला प्रशासन आडियों रिकार्ड के माध्यम से जिला भर में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर रही है जिसका असर 17 नवंबर को ही देखने को मिल रही है । स्वास्थ्य टीम मितानिन रोजगार सहायक समाज सेवी संस्थाएं सभी टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने जुट गये है ।जिसका परिणाम देखने को मिला है खोज खोज कर लोगों को टीकाकरण कराया जा रहा है ।खेत खलिहानों गली मोहल्लों में जहां भी लोग मिल रहे है उन्हें समझाया जा रहा अगले तीसरी लहर आने के पहले सभी लोगों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना होगा ।
यह आदेश जिला प्रशासन के सौजन्य से प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसका परिणाम तत्काल प्रभाव से लोंगो में दिख रहा है कल 18 नवंबर को टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने जागरुक रहें अपने पास पड़ोस के लोगो की मदद करें । राजनांदगांव जिले को कोंविड 19 से मुक्त करने में जिला प्रशासन के साथ मिलकर उनके द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन कर जिला प्रशासन का सहयोग करें

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.