बिजय मजूमदार पाखंजुर ------अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग और पूर्व विधायक भोजराज नाग के साथ किसानों ने बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान होने को देखकर किसानों ने की भुपेश सरकार से मुआवजा की मांग किया और एसडीएम पखांजुर को सौपा ज्ञापन।कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लाक के क्षेत्र अंतर्गत लगातार 4-5 दिनों से बेमौसम बारिश के चलते परलकोट क्षेत्र के अंतर्गत पंखाजूर तहसील में कापसी, पंखाजूर,बांदे,कुरेनार,ईरपानार,पानावर,छोटेबेठिया,संगम,बारदा,गोडाहूर,कोयलीबेड़ा,के अलावा अंतागढ़ तहसील के.अंतागढ़,ताडो़की,कोलर,चारगांव,भैंसासूर,पोंड़गांव,आमाबेड़ा,क्षेत्र में भी 80%धान की फसलों में खड़ी या कटी है जो बारिश में भिगने से 40% नुकसान की आशंका जताई जा रही है ।मौसम विभाग के द्वारा भी जिले में 38.26 एमएम बारिश रिकाँर्ड की गई है,इस लिए मौसम की मार से टुटी अन्नदाताओं की कमर अब मुआवजा की आस,किसानों के तरफ से छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार से मांग उसके दैवीय आपदा के तहत मुआवजा राशि दि जावे,तथा बीमा कंपनी को भी र्निदेशत करें ताकि जल्दी से जल्दी सर्वे कर फसल बर्बाद के मुआवजा आकलन कर अतिशीग्रह राशि किसानों को दे।इस संबंध में आज राधेलाल नाग,भोजराज नाग सहित भाजपा कार्य कर्ताओ द्वारा पखांजुर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
जिसमे उल्लेखित है कि जो किसान फसल बीमा कराया है उनको बीमा क्षति पूर्ति राशी दिया जाय तथा जो किसान बीमा नही कराया है उनको मुआवजा राशी दिया जाय साथ मे सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाय।जो कि तत्काल किसानों को ये सुविधा राहत दिया जाय।अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्य कर्ताओ द्वारा उग्र आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रसाशन को होगी।राधेलाल नाग ने कार्यकर्ताओं और किसानों को साथ मे लेकर रैली निकाल कर ज्ञापन को सौपा।इस रैली में पुलिस बल भी शांति बनाए रखने को लेकर मुस्तैद था।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.