खैरागढ विधानसभा क्षेत्र में आज विधायक देवव्रत सिंह जी की अस्थि कलश यात्रा पहुंचेगी रामपुर 1 बजे श्रद्धांजलि सभा ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा - खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक यूवराज देवव्रत सिंह जी का आकस्मिक निधन 4अक्टुबर को हृदयाघात रुकने से निधन हो गया है ।
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चहते विधायक के असमय चले जाने से पूरा खैरागढ़ सहित छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है छत्तीसगढ़ शासन के दिग्गज नेताओं का कमल विलास पैलेस में हर दिन श्रद्धांजलि देने आ रहे है ।शोक शंतप्त परिवार को संबल प्रदान कर ढाढस बंधा रहे है ।
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के आम जनताओं के लिये हमेशा से अलविदा हो चूके राजा देवव्रत सिंह जी का अस्थी कलश यात्रा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है ।
आम जनताओं की मांग को अंतिम दर्शन के लिये छुईखदान से बुढानभाट देवरच्चा बैतालरानी घाटी होते हुये बकरकटटा कुम्हरवाड़ा गेरुखदान होते हुये 1 बजे रामपुर पहुंचेगी समस्त क्षेत्र वासी पहुँच कर उनकी कलश यात्रा श्रद्धांजलि सभा में पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये शोक संवेदना प्रकट कर सकेंगे ।सभी क्षेत्रवासी अपने राजा देवव्रत सिंह के श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर भगवान से मृत आत्मा के शांति लिये प्रार्थना कर सकते है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.