Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 20, 2021

आज की वाणी 20-11-2021

 


🎯आज की वाणी👉


🌹

सेवितव्यो      महावृक्षः 

     फलच्छाया-समन्वित:। 

यदि दैवात् फलं नास्ति,

     छाया  केन  निवार्यते ।। 

अर्थात्👉

          हमें विशाल वृक्ष की ही सेवा करनी चाहिए। क्योंकि वह फल और छाया से युक्त होता है। यदि दुर्भाग्य से फल नहीं देता तो उसकी छाया को तो मिलने से कोई नहीं रोक सकता है।

🌹


20 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1719 - स्टॉकहोम ने स्वीडन और हनोवर से शांति समझौता किया।

1815 - नेपोलियन युद्ध 12 साल बाद खत्म हो गया।

1815 - यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।

1817 - फ्लोरिडा में पहला सेमिनोल युद्ध शुरू हुआ। 

1829 - रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।

1864 - सिकंदर II ने न्यायिक सुधार रूसी साम्राज्य से शुरू किया।

1866 - अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना।

1917 - यूक्रेन को गणराज्य घोषित किया गया।

1917 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना हुई।

1934 - जॉर्जस थेनिस दूसरी बार बेल्जियम के प्रधान मंत्री बने।

1942 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा कब्जा किया।

1945 – दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार जर्मन शहर न्यूरेंबर्ग में 22 नाजी नेताओं के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई। उन सभी पर युद्ध अपराध के आरोप लगाए गए थे।

1945 - जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।

1949 - इजरायल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई।

1950 – कोरिया युद्ध में पहली बार अमरीका और चीन की सेनाओं का आमना सामना हुआ।

1955 - पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।

1960 – स्वीडन में योरोपीय देशों के 7वें कन्वेन्शन में स्वतंत्र योरोपीय व्यापार संगठन एफ़टा के गठन के प्रस्ताव पर सहमति हुई।

1968 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1981 - अफ्रीकी देश बुरुंडी में संविधान अंगीकार किया गया।

1981 - भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया ।

1985 – बिल गेट्स ने विंडोज-1 ऑपरेटिंग सिस्टम को बाजार में उतारा।

1994 – अंगोला सरकार और विद्रोहियों के बीच हुई संधि के बाद 19 वर्षों से चले आ रहे गृह युद्ध का अंत हो गया।

1995 – ब्रिटेन की तत्कालीन राजकुमारी डायना ने पहली बार अपने विवाहेतर संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था।

1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान 'कोलम्बिया' फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।

1998 - अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी।

1999 - पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने पहले शेनझेन अंतरिक्ष यान की शुरुआत की।

2002 - अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा 'प्रेस्टीज तेल टैंकर' डूबा।

2003 - तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।

2007 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।

2008- मालेगाँव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया। 

2008 - राज्यसभा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों प्रभाकर कारे तथा बरण मुखर्जी ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। 

2008 - अदन की खाड़ी में अपने  व्यावसायिक जहाज़ों की रक्षा के लिए भारत ने गाइडेड मिसाइल युक्त एक विध्वंसक जहाज़ भेजा।

2012 – चर्च ऑफ इंग्लैंड ने महिलाओं को पादरी बनाए जाने के विरोध मेंं मत दिया।

2015 - अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।

2016- पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में चीन की सुन यू को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।

2019 - माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नाडेला को फॉर्च्यून की 'बिजनेसपर्सन आफ द ईयर’ सूची में शीर्ष स्थान मिला।

2019 - जापान के प्रधानमंत्री एबी शिंजो देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बने। 

2019 - असम सरकार ने अरुंधति स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के माता-पिता की वधू को 1 तोला सोना मुफ्त दोने की घोषणा की ।

2020 - भारतीय नौसेना (आईएन) द्वारा दो चरणों में आयोजित मालाबार समुद्री अभ्यास के 24वें संस्करण का समापन अरब सागर हुआ।

2020 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री लोते छेरिंग ने संयुक्‍त रूप से ई-रूपे कार्ड के दूसरे चरण की शुरूआत की। 


20 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉


1750 - टीपू सुल्तान, मैसूर राज्य का शासक ।

1921 - चिदानन्द दासगुप्ता भारतीय फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म समीक्षक, फ़िल्म इतिहासकार।

1970 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर जस्टिन लेंगर का पर्थ में जन्म हुआ था।

1976 - तुषार कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता ।

1989- बबीता फोगाट- एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान ।


20 नवंबर को हुए निधन👉


1910 – रूस के प्रसिद्ध लेखक लियोन टॉलेस्ट्वाय (leo Tolstoy) का निधन हुआ।

1962 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित डेनमार्क के प्रसिद्ध वैज्ञानिक नील बोहर का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1969 - वायलेट अल्वा एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और राज्य सभा की प्रथम महिला उपाध्यक्ष थी। 

1975 – 39 वर्षों तक स्पेन पर शासन करने वाले तानाशाह जनरल फ्रैंसिस्को फ्रैंको की मौत हो गई थी।

1984 - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ - प्रसिद्ध शायर, जिनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंक़लाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है।

2009 - श्याम बहादुर वर्मा - बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।

2014 - निर्मला ठाकुर - भारत की प्रसिद्ध कवियित्री।

2017 - प्रियरंजन दासमुंशी - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।


20 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 पहलवान बबीता फौगाट जन्म दिवस ।

🔅 टीपू सुल्तान जयन्ती।

🔅 अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस ।

🔅 सार्वभौमिक / Universal बाल दिवस (यूनिसेफ) / अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस  / बचपन दिवस।


कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad