जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य हुई
23 नवंबर को नहीं आया किसी भी मरीज का सेंपल कोरोना पाजेटिव
बालाघाट।23 नवंबर को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के किसी भी मरीज का सैंपल कोरोना पाजेटिव नहीं आया हैं। पूर्व में कोरोना पाजेटिव आये 02 मरीजों का होम आईसोलेशन में उपचार किया जा रहा था, इन दोनों मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब शून्य हो गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 23 नवंबर 2021 तक बालाघाट जिले में कुल 9108 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 9038 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले मे 23 नवंबर तक 70 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। बालाघाट जिले में 23 नवंबर 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 03 लाख 12 हजार 674 सेंपल लिए जा चुके हैं। जिले के अस्पतालों में कोरोना का संभावित कोई भी मरीज भर्ती नहीं हैं। 23 नवंबर को कोरोना टेस्ट के लिए 919 मरीजों के सैंपल एकत्र किये गये है और 860 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.