7 लीटर अवैध महुवा शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,
बिलासपुर क्राइम रिपोर्टर इमरान खान
बेलगहना पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलगहना स्थित गंगानगर निवासी दीपक प्रजापति ,पिता स्व. पुनाराम प्रजापति उम्र26 वर्ष को 7 लीटर अवैध महुवा शराब के साथ बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलगहना चौकी स्थित गंगा नगर में एक युवक महुवा शराब बेचने के लिए रखा है, मौके से, युवक के कब्जे से7 लीटर अवैध शराब को जप्त कर आबकारी अधिनियम धारा34 /2 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी अजय वारे, प्रधान आरक्षक ललित पैकरा, आरक्षक ईश्वर नेताम,अब्दुल फिरोज,आरक्षक सत्येन्द्र सिंह, की मुख्य भूमिका रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.