Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 1, 2021

महासमुंद पुलिस कि बड़ी कार्रवाई- 84 लाख का गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार,

महासमुंद 01 नवंबर 2021/पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा दीपावली त्यौहार के मददेनजर समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ-सट्टा, अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में थाना/चैकी प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्रों लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है।


कल  दिनांक 31अक्टूबर 21को थाना कोमाखान टीम के द्वारा नेशनल हाईवे 353 फारेस्ट नाका टेमरी में संदिग्ध वाहनों की चेंकिग दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि सरहदी राज्य ओड़िसा से ट्रक में अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। थाना कोमाखान की टीम ने सूचना पर वाहन का सघन चेंकिग किया तो  ट्रक क्र0 UP 83 CT 1655   ओड़िसा की ओर से आ रही थी। जिसें टेमरी नाका के पास रोका गया। ट्रक में सुन्नी कुमार पिता बबलू उम्र 19 वर्ष ग्राम जलालपुर थाना करैल जिला मैनपुर उ0प्र0 एवं विष्णु जादौन पिता सत्यप्रकाश जादौन उम्र 23 वर्ष ग्राम पोस्ट मुरैना थाना गबाना जिला अलीगढ़ उ0प्र0 बैठे मिलें। उनसे वाहन में क्या भरा हुआ है और कहा ले जा रहो संबंधी पूछताछ करने पर लोहे पार्टस होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उनका जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो ट्रक में लोहे के पार्टस के साथ भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला।

 उक्त दोनो व्यक्तियों से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओड़िसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा को उत्तर प्रदेश ले जाना बताया गया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 420 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 84,00,000 रूपयें एवं ट्रक UP 83 CT 1655   की 12,00,000 रूपयें जुमला कीमती 96,00,000 रूपयें को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोमाखान में धारा 20बी नाकोटिक्स एक्ट की तहत कार्यवाही की गई है।

 यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा कपिल चंद्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह सउनि रनसाय मिरी, आर. कृष्णा पटेल, संतोष सवरा, बिन्टू हरवंश, जुनेद खान द्वारा की गई है।
 
आरोपीः-
01. सुन्नी कुमार पिता बबलू उम्र 19 वर्ष ग्राम जलालपुर थाना करैल जिला मैनपुर उ0प्र0। 02. विष्णु जादौन पिता सत्यप्रकाश जादौन उम्र 23 वर्ष ग्राम पोस्ट मुरैना थाना गबाना जिला अलीगढ़ उ0प्र0। 

जप्त सामाग्रीः-
01.  04 क्विंटल 20 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 84,00,000 रूपये।
02.  ट्रक क्र0 UP 83 CT 1655    कीमती 12,00,000 रूपये। 
03.  लोहे का पार्टस 9940 किग्रा.। 
04.  02 नग मोबाईल कीमती 8500 रूपये। 
05. नगदी 270 रूपयें।
06. डिजल कार्ड, आरसी बुक, आधार कार्ड, एटीएम काड।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad