कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु की जा रही सभी आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लें।
डौण्डी :- पंजीकृत किसान प्रारंभ से ही अपने बारदाना में कर सकेंगे धान का विक्रय
धान खरीदी संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायतों के संबंध में दूरभाष नम्बर 07749-223970 पर कर सकते है सम्पर्क
बालोद, 25 नवम्बर 2021
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु की जा रही सभी आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लें। किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका शीघ्र निराकरण करें। श्री महोबे कल शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए, ताकि उसका नियमित मानिटरिंग किया जा सके।
उन्होंने धान खरीदी हेतु किसानों का पंजीयन व त्रुटि सुधार, मैपिंग अपडेशन आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मिलर्स के बारदानों का यथाशीघ्र सत्यापन कर लिया जाए। उन्होंने पीडीएस के शतप्रतिशत बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश जिला खाद्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसान धान खरीदी के प्रारंभ से ही अपने बारदाने में धान का विक्रय कर सकेंगे।
कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में भंडारित बारदानो को व्यवस्थित रूप से स्टेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनियमितता व लापरवाही बरतने वाले समिति प्रबंधकों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में धान लेकर आने वाले किसानों के वाहनों की जानकारी हेतु पृथक पंजी संधारित करें।
उन्होंने समस्त उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के संबंध में आवश्यक सूचना फ्लैक्स के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि किसान धान खरीदी संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायतों के संबंध में दूरभाष नम्बर 07749-223970 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में एडीएम श्री विनायक शर्मा, एस.डी.एम. गुंदरदेही श्री भूपेंद्र अग्रवाल, एस.डी.एम डौंडीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरुर श्रीमती रश्मि वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, श्री अमित श्रीवास्तव, खाद्य अधिकारी श्री एच. एल. बंजारे, जिला विपणन अधिकारी श्री राहुल, सीसीबी नोडल अधिकारी श्री सत्येन्द्र वैदे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.