*बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर सरकार का विरोध करते हुए अंचल राजवाड़े के नेतृत्व मे निकाली गई पदयात्रा....।*
खबर कोरिया जिले से है जहाँ भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े के नेतृत्व में आज युवा मोर्चा कोरिया के द्वारा आज बैकुंठपुर भाजपा कार्यालय से पद यात्रा निकाली गयी।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल के दामों पर वृद्धि की जा रही है जिसको लेकर युवा मोर्चा ने विरोध में पदयात्रा निकाली जिसमें भाजपा के समस्त कार्यकर्त्ताओं ने सहभागिता निभाई युवा मोर्चा ने पूरे जोश से शहर में मुख्यमंत्री के विरोध मे जमकर प्रदर्शन किया बैकुंठपुर भाजपा कार्यालय से लेकर फुहाआरा चौक तक पदयात्रा निकली गयी ।
जिसमें भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने कहा कि यह पदयात्रा मुख्यमंत्री को जगाने के लिए किया जा रहा है क्योंकि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिससे लोगों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ रहा है जिसको लेकर युवा मोर्चा काफी आक्रोश में है और मुख्यमंत्री का विरोध कर रही है , युवा मोर्चा इस तरह के समस्याओं को धिक्कार करती है युवा मोर्चा का कहना है कि जल्द ही इस और सरकार को संज्ञान लेना चाहिए अन्यथा अगर सरकार इसी तरह दामों पर वृद्धि करती रहेगी तो युवा मोर्चा जल्दी आंदोलन पर उतरेगी।
पदयात्रा मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े, पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े, कृष्ण बिहारी जयसवाल, मंडल अध्यक्ष ऋषभ जयसवाल, पंकज गुप्ता, सुशील सिंह, शारदा गुप्ता, हर्षद गुप्ता, जमुना पांडे,राजेश सिंह,अरूण जयसवाल, रमेश राजवाड़े, राहुल भारती, हितेश प्रताप सिंह, गोपाल राजवाड़े एवं भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.