Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 25, 2021

डोंगरगढ के ग्राम खरखाटोला के जंगल में बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप


महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर :  बोरतलाव के बीच आने आने वाले ग्राम खरखाटोला के चंदन रिसार्ट के समीप खरखाटोला नाले के किनारे बाघ देखे जाने की बात सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि एक ट्रक ड्राइवर ने बाघ देखने पर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी जिसके ग्रमीणों ने उत्तरबोरतलाव वन समिति के चौकीदार जग्गु मंडावी ने आरए चंद्रप्रकाश शर्मा व वन रक्षक डेरहा राम सिन्हा को बाघ के पद चिन्ह की जानकारी दी  क्षेत्र में बाघ की मौजुदगी व देखे जाने की बात से हड़कंप मच गया और तत्काल ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौका स्थल पहुँच कर बाघ के पद चिन्हों का मुआयना कर सैंपल लेकर लैब भेज दिया गया है. 


उत्तरबोरतलाव के रेंजर हरिसूरजबलि सिन्हा ने बताया कि जानकारी आने के बाद तत्काल टीम का गठन कर खरखाटोला के कक्ष क्रमांक 446, 447 में मौका स्थल पर पहुँच चिन्हों के सैंपल लिया गया है और अभी बताना मुश्किल है कि ये पद चिन्ह बाघ के है या किसी और जानवर के है ।लैब से रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पायेगा। और वही वन विभाग के द्वारा ग्रमीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है । 


पहले भी राउरकसा के डैम के आसपास बाघ देखा गया है. 

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि पूर्व में भी राउरकसा के जंगल व डैम के आसपास बाघ की चहलकदमी देखा गया है. 


ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील. 

वनसमिति के सदस्य व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जंगल जाने पर सावधानी बरतते हुए अकेले जंगल जाने से मना किया गया है और आसपास क्षेत्र के वनांचल ग्राम खोलारघाट, बछेराभाँठा, चौथना, पीपरखार, लेडीजोब, भर्रीटोला में मुनादी करा सावधानी बरतने की अपील की गई है.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad