महंगाई कम करने का एकमात्र उपाय,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सत्ता से बेदखली - अरुण वोरा...
दुर्ग- आज दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जनजागरण अभियान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश से महंगाई घटाने का एकमात्र उपाय मोदी सरकार की सत्ता से बेदखली है।
जब तक देश में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार रहेगी,महंगाई बढ़ती रहेगी और आम लोगों का जीना मुश्किल होगा,इसलिए हम सबको मिलकर मोदी सरकार को सत्ता से हटाना होगा।
आम जनता की सरकार कांग्रेस की सरकार देश मे लाना होगा,और तभी महंगाई कम होगी,देश मे खुशहाली सुखशांति होगी।आज जनजागरण अभियान वार्ड नं 45 एवं 46 पद्मनाभपुर में विभिन्न चौक चौराहों और गलियों से होकर महिला समृद्धि बाजार सिविल लाइन में समापन हुआ।
इस दौरान आयोजित नुक्कड़ सभा को महापौर धीरज बाकलीवाल,ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा,प्रभारी कौशलकिशोर सिंह,प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनिता तिवारी,जिला प्रवक्ता देवेश मिश्रा,एल्डरमैन राजेश शर्मा,एमआईसी प्रभारी दीपक साहू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में शिवाकांत तिवारी प्रकाश गीते राजकुमार पाली सुशील भारद्वाज विजय चंद्राकर,अश्वनी जांगड़े,छाया चौधरी,पिंकी झा,राजेश्वरी मिश्रा, खुशबू साहू,आनंद श्रीवास्तव,शिव वैष्णव,शिवाकांत तिवारी,प्रियंका मोडघरे,आरिफ रजा,सुल्ताना,
शरीफ खान,अब्दुल वहीद चौहान,भोजराज यादव, कादिर चौहान, रवि मांडले, केडी देवांगन भूपेंद्र वर्मा,मोहित वालदे,अजहर जमील, देवेंद्र मारकंडे,बंटी नवरंग, रफीक खान सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.