Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 18, 2021

गोवा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हेमामालिनी एवं प्रसून जोशी का होगा सम्मान

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

नई दिल्ली - गोवा में 20 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस बार अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी एवं गीतकार प्रसून जोशी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी आफ द ईयर सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुये केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह के दिन हेमा मालिनी और समापन समारोह के दिन प्रसून जोशी को यह पुरस्कार दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पहली बार इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगे। सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड अमेरिकन फिल्ममेकर मार्टिन स्कॉर्सेसे और हंगेरियन फिल्म निर्माता इस्तवान स्ज़ाबोस को दिया जायेगा।

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के अम्मानकुडी में जन्मी ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी भाजपा से मथुरा  संसदीय सीट की सांसद हैं। इन्होंने वर्ष 1963 में तमिल फिल्म इधुसथियाम से डेब्यू किया था। ये अभिनेत्री होने के साथ-साथ डायरेक्टर , प्रोड्यूसर , डांसर और राइटर भी हैं। डेब्यू के बाद उन्होंने वर्ष 1968 में बतौर लीड एक्ट्रेस सपनों का सौदागर से बॉलीवुड में एंट्री की।इसके बाद उन्होंने शोले , सीता और गीता , सत्ते पे सत्ता , बागबान समेत 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2000 में हेमा मालिनी को भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए हेमा मालिनी को वर्ष 2012 में सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की थी। वे नेशनल फिल्म डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं , इन्हें भरतनाट्यम में महारत भी हासिल है। वहीं प्रसून जोशी लेखक , गीतकार , स्क्रीनराइटर होने के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट भी हैं। सत्रह साल की उम्र में उनकी पहली किताब पब्लिश हुई थी। वे मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप के सीईओ और चेयरमैन एशिया भी हैं। वर्ष 2001 में जोशी ने भारतीय सिनेमा में मदद गीतकार के तौर पर राजकुमार संतोषी की फिल्म लज्जा से कदम रखा , इसके बाद से वह कई नामी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad