Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 18, 2021

दुर्ग - मुख्यमंत्री ने रिसाली नगर निगम में 27 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन...

 प्रदेश में जिले पांच बने, नगर निगम केवल एक बना रिसाली...


दुर्ग 18 नवंबर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रिसाली निगम में 27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 जिले बने हैं तथा तहसील भी बहुत संख्या में बने हैं 



लेकिन नगर निगम केवल एक बना है वह है रिसाली। क्षेत्र की जनता की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर निगम बने। गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने इसके लिए प्रस्ताव दिया तो हमने निश्चय किया कि रिसाली की जनता को जल्दी ही निगम की सौगात देंगे। साल भर में ही निगम बन गया।  

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 सालों में छत्तीसगढ़ देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहा है, चाहे वह क्षेत्र वनोपज संग्रहण का हो अथवा स्वच्छता का क्षेत्र हो। वनोपज को ही लें। पहले केवल 7 प्रकार के वनोंपज की खरीदी होती थी अब 51 प्रकार के वनोपज की खरीदी होती है।



 स्वच्छता के क्षेत्र में यदि अवार्ड देखें तो राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले 239 पुरस्कारों में से 67 छत्तीसगढ़ से संबंधित हैं यह बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि में रिसाली भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए किसी तरह से राशि की कमी नहीं की गई है। आज ही जिले के नगरीय निकायों के लिए 177 करोड रुपए की राशि का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया है। 

इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने कहा कि रिसाली नगर निगम बनाने के पीछे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की बड़ी भूमिका है। जब उनके समक्ष प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने तुरंत इसकी प्रक्रिया आरंभ करा दी और 1 साल के भीतर ही निगम बन गया। 



मुख्यमंत्री के सामने जब भी रिसाली निगम के लिए विकास कार्यों की जो मांग की गई। मुख्यमंत्री ने हमेशा उसे पूरा किया और उनके कुशल मार्गदर्शन में रिसाली निगम का तेजी से विकास हो रहा है। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि रिसाली में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं 

और जो जो भी निर्माण कार्य जनप्रतिनिधियों द्वारा चाहे गए हैं, उसे स्वीकृत किया गया है। भविष्य में भी रिसाली निगम के लिए किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। अपने संबोधन में वन मंत्री  मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं तैयार की है 



और इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ का समग्र विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना आदि योजनाओं के माध्यम से  प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ा है। इस मौके पर भिलाई विधायक  देवेंद्र यादव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महाविद्यालय तथा अस्पताल भवन के निर्माण की घोषणा- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिसाली निगम में महाविद्यालय तथा अस्पताल भवन के निर्माण की घोषणा भी की। 

साथ ही उन्होंने कल्याणी मंदिर से श्याम नगर चौक तक 1 करोड़ रुपए की राशि सड़क निर्माण के लिए देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने एक विशेष म








द अंतर्गत 1 करोड़ रुपए की राशि भी दी।









No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad