Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 18, 2021

दुर्ग - मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति हेतु आवेदन आमंत्रित...

 व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से ऋण लेने के लिए आवेदन आमंत्रित...




दुर्ग 18 नवंबर 2021/मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से ऋण लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। 



मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना  अंतर्गत उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रूपये, सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रूपये 

एवं व्यवसाय क्षेत्र में अधिकतम 2 लाख रूपये ऋण लिया जा सकता है। 

योजना  अंतर्गत सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रूपये तक अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, अल्प संख्यक, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित आवेदकों को

 15 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपये तक एवं अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 25 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपये मार्जिन मनी की पात्रता होगी

 निर्धारित मापदंण्ड के अनुसार आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए, न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण हो, आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो (विशेष समुदाय को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट) होनी चाहिए।

साथ ही  परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही आवश्यक दस्तावेज के साथ

 जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बघेल मेन्शन , आदर्श नगर, महाराजा चौक दुर्ग में 30 नवंबर 2021 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के कार्यालय से संपर्क कर सकते है।









No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad