निजीकरण का विरोध कर थाना को सौंपा ज्ञापन
बालाघाट। बिरसा तहसील के ग्रामीणों द्वारा सोमवार को ताम्र परियोजना मलाजखंड में क्षेत्रीय लोगों को ही नौकरी दिलाने की मांग व निजीकरण का विरोध करने को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व ग्रामीणों ने एक रैली निकालकर थाना में प्रदर्शन को लेकर अवगत कराया था।उसके बाद ताम्र परियोजना के गेट के सामने प्रदर्शन शुरू किया गया। इस दौरान चार घंटे प्रदर्शन करने के बाद फिर से थाना प्रभारी को महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान द्रोपकिशोर मेरावी, भूपेंद्र टेकाम, बलवंत मेरावी, चंद्रभान मरकाम, तामसिंह उइके ने बताया कि ताम्र परियोजना में पिछले लंबे समय से निजी कंपनियों द्वारा काम कराया जा रहा है। लेकिन यहां के क्षेत्रीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जाता है। जिससे लोग रोजगार के अभाव में बाहर जाने को मजबूर रहे है जहां मजदूरों का शोषण होता है।अब जानकारी सामने आ रही है कि ताम्र परियोजना को सरकार द्वारा निजी हाथों में सौंपने की तैयारियां की जा रही है। जिसके विरोध में सोमवार को सुबह 11 बजे से ताम्र परियोजना के सामने मेन गेट पर प्रदर्शन शुरू किया गया जो दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान ताम्र परियोजना के कोई भी अधिकारी सामने नहीं आए तो प्रदर्शनकारियों ने फिर से थाना परिसर पहुंचकर महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी को दिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आदिवासी क्षेत्र होने से बहुत सारे युवा बेरोजगार है। लेकिन क्षेत्रीय युवाओं को ताम्र परियोजना में रोजगार नहीं दिया जा रहा है बल्कि बाहरी लोगों को यहां रोजगार दिया जा रहा है जो अनुचित है।इससे क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने कहा कि अब ताम्र परियोजना को निजी हाथों में देने की तैयारी है। इसमें जितने भी लोग काम में लगे हुए है उन्हें निकाल दिया जाएगा। ऐसे में वे बेरोजगार हो जाएंगे। उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी दिनों मे आक्रमक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जबाबदेही ताम्र परियोजना अधिकारियों की होगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.