बेमौसम बारिश से किसानी कार्यो में बाधा,धान भीगने से भारी नुकसान होने का अनुमान
बालाघाट। सुबह हुई बारिश से धान की मिसाई कार्य करने वाले किसानों को भरी नुकसान हुआ है।छोटे एवं मझले किसान के पास पर्याप्त साधन नही होने से बैलों के द्वारा मिसाई करने वालो को नुकसान हुआ है।जिले में कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है और बीती रात से रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। बेमोसम हुई इस बारिश से खरीफ के सीजन की धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिले में वर्तमान समय में किसानों ने धान की फसल को काटकर खेत पर ही करपे बनाकर रखे हैं और खेत में ही खलिहान बनाकर खरई बनाकर फसल को खुले में रखा है।
बारिश के होने से खेत में खुले में काटकर रखी हुई धान व मिसाई कर रहे धान बारिश के कारण गीला होकर नमी पकड़ने से खराब हो गये है। साथ ही धान भी झड़कर खेत में गिर गई है। जिससे किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं खरई में इकट्टा कर रखी धान की फसल भी बारिश से भींग गयी। बेमोसम हुई बारिश से काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है जिसका कारण अभी भी बादल छाए हुए है।
खरीफ की फसल की कटाई के साथ ही किसानों ने रबी की फसल की तैयारी शुरु कर दी है। जिले के किसानों ने रबी के सीजन में फसल का उत्पादन करने के लिए गेंहू, चना, मूंग समेत अन्य फसलों के बीज खेतों में डाले है, लेकिन बारिश के कारण खेतों में पानी भरने के कारण बीज खराब होने की आशंका भी बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि ऐसी स्थिति में बीज अंकुरित नहीं हो पाते है जिससे नुकसान उठाना पड़ेगा।
भारत सरकार के भारत मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली के छेत्रिय कार्यालय भोपाल से सुबह 7 बजे प्राप्त अल्प अवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले सोमवार को कुछ-कुछ स्थानों में मध्यम वर्षा तथा वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। इस घटना की अवधि 4 से 5 घंटे रह सकती है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.