सनौद मे हुआ मैराथन दौड़ बालिका वर्ग से प्रथम स्थान प्रियंका साहू भिलाई तो बालक वर्ग से मनीष कुमार चपोरा ने मारी बाजी
गुण्डरदेही : ग्राम चन्दनबिरही व सनौद के युवा सगंठन व वीर भगत सिंह फैंस ग्रुप के तत्वाधान में राज्य स्तरीय हाँफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बालक व बालिका वर्ग से प्रदेश के लगभग 18 जिलों से दो सौ प्रतिभागी शामिल हुए बालक वर्ग के विजेता को 6 हज़ार रुपए की राशि व बालिका वर्ग के विजेता को 5 हजार रुपए राशि दी गई साथ ही 10 वे स्थान तक आने वाले प्रतिभागी को भी सम्मानित किया गया स्थानीय व आपसी सहयोग से पहली बार आयोजित की गई राज्य स्तरीय हाँफ मैराथन में 5 किलो मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से प्रथम स्थान प्रियंका साहू ग्राम भिलाई व द्वितीय स्थान रूखमणी साहू भिलाई तृतीय स्थान में भीमेश्वरी ठाकुर बालोद ने प्राप्त किया वही बालक वर्ग के 12 किलो मीटर दौड़ में मनीष कुमार चपोरा जिला बिलासपुर द्वितीय स्थान ईश्वर कुमार सिंहा टेकारी जिला भाटापारा ने प्राप्त किया इस अवसर पर ग्राम सनौद के सरपंच श्रीमती विमला यादव सांसद प्रतिनिधि सतीष महोबिया सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रहास साहू जीवन लाल रवि यादव गिरीश साहू संजू भूतड़ा सेतराम साहू आयोजन समिति के सदस्य व स्थानीय युवा व बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.