Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 28, 2021

श्रीमद्भागवत कथा मोक्षदायिनी हैं :पंडित अजय चुतुर्वेदी।

 श्रीमद्भागवत कथा मोक्षदायिनी हैं :पंडित अजय चुतुर्वेदी। 


सीएनआई बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट। 

बालोद :- बिनु सत्संग विवेक न होई राम कृपा बिनु सुलभ न सोई का भावार्थ बताते हुए भागवत प्रवचन कर्ता पंडित अजय चतुर्वेदी महाराज जी ने कहा कि ईश्वर की कृपा के बिना सद्गति सुलभ नहीं होगी और बिना सत्संग के विवेक प्राप्त नहीं होगा। आमापारा कॉलोनी आमा बगीचा बालोद में शारदा महिला मंडल एवं वार्डवासी 14 तथा धर्म प्रेमियों के सहयोग से श्रीमद्  भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह आयोजन का रविवार छठवां दिवस रहा। आज श्री कृष्ण जन्म, बाल लीला, नंद महोत्सव आदि पर विस्तार पूर्वक प्रवचन कर श्रोताओं को धर्मरस से जोड़ा। 



महाराज जी ने आगे कथा में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा एक मोक्षदायिनी कथा है। कई जन्मों के सौभाग्य से भागवत कथा कहने सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। कथाओं के माध्यम से हम सांसारिक जीवन के कल्याण का मार्ग को जाने। जीवन जीने की कला, सिद्धांत श्रीमद्भागवत में हैं। भागवत कथा को जो निर्मल मन से सुनते हैं उसके जीवन में अर्थ धर्म काम मोक्ष सब प्राप्त हो जाते हैं। हमें इस संसार में भगवान ने भेजा है तो हमें भगवान के लिए भी समय निकालनी चाहिए। जीवन के सब कार्य करते हुए भी भगवान को हमें ध्यान में रखनी चाहिए। भागवत की यह कथा आप श्रद्धालुओं के सहयोग से किंतु भगवान की कृपा से हो रही है।

भागवत स्वयं भगवान कृष्ण है यह भगवान श्री कृष्ण का वाड्मय रूप है। जब जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है, तब तब प्रभु धर्म रक्षा हेतु अवतार लेते हैं। श्री कृष्ण का अवतार संपूर्ण 16 कलाओं से पूर्ण है। श्री कृष्णा ने गीता मैं हम सब के कल्याण के लिए उपदेश दिए हैं, अपनाने से हमारा जीवन सफल हो सकती है। श्री कृष्ण नाना प्रकार के लिए इलाज करते हुए हमें विषम परिस्थितियों में धैर्य पूर्वक उसी स्थिति का सामना करते हुए जीने की राह भी दिखाती है। इस अवसर पर चमेली साहू पार्षद वार्ड 14, हेम बाई वर्मा, पुष्पा भेड़िया, चमन लता यादव, तारा भेड़िया, ममता यदु, सुनंदा देशमुख, लक्ष्मी चपरिया, जागेश्वरी देशमुख, टुनेश्वरी यदु, संध्या वर्मा, खिलेश्वरी धन्नू सार्वा, पुष्पा बेनी राम साहू, जानकी बलराम साहू सहित वार्ड 14 एवं बालोद शहर के साथ साथ आसपास गांवों के धर्म प्रेमी श्रोता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कल सोमवार को 29नवंबर को रुक्मणी विवाह गोवर्धन पूजा रासलीला आदि प्रसंग पर कथा होगी।

CNI News बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad