किसानों में मुआवजा राशि को लेकर असंतोष...
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित भारतमाला परियोजना के अंतर्गत सिक्स लेन की सड़क के लिए जमीनों का अधिग्रहण कर लिया गया है लेकिन किसानों में मुआवजा राशि को लेकर असंतोष है।
किसानों के अनुसार पाटन में किसानों को मुआवजे का नाम पर चार . गुनी राशि दी जा रही है। वहीं दुर्ग विधानसभा अंतर्गत जिन गांवों से अधिग्रहण किया गया है,
वहां सिर्फ एक गुना राशि ही बतौर मुआवजा दी जा रही है।इसके चलते आज दिनांक 16 नवंबर 2021 दिन मंगलवार समय शाम 6:00 बजे ग्राम धनोरा के साहू कर्मा भवन पर भारतमाला परियोजना से पीड़ित किसानों ने अपनी बैठक संपन्न की
जिसमें 12 गांव के लगभग 60किसानों नेअपनी उपस्थिति दर्ज की, जिसमें ग्राम हनोदा से टीकम चंद्राकर सर, मंथीर मिर्चें,शांति लाल मिरचे, धनोरा से गौकरण साहु मनोज साहू नंदकुमार साहू,
दीपक साहू घनश्याम साहू ग्राम खम्हारिया से वीरेंद्र चतुर्वेदी ,सोमेश साहू ग्राम पुरई से भानु साहू , चंद्रशेखर, डोमार साहु उमरपोटी से पोषण लाल यादव थनौद से राजेंद्र हरमुख लगभग सभी गांव के मुख्य किसानों ने अपनी-अपनी बात रखी
और विशेष बातों पर सहमति प्रदान की, मैं मीटिंग में उपस्थित सभी स्वजनों किसान भाइयों का दिल से आभार प्रकट करता हूं धन्यवाद देता हूं और उन्हें प्रणाम करता हूं,
आज की मीटिंग बहुत ही सार्थक और कम समय में सही कदम उठाने, योग्य साबित हुई और शासन प्रशासन और नेताओं के प्रति काफी रोष प्रकट देखने को मिला इसका खामियाजा उन तामाम नेताओं और अधिकारियों को आगे देखने को मिलेगा
जो जान बुच कर यह सब किए हैं किसानों के अहित के बारे में सोचे हैं और गलती किए है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.