जश्ने गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस
नूर व निकहत में डूबी एक हसीन रात
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....19 नवंबर 2021 दिन जुमा को रात 9 बजे सरजमीने रतनपुर भेड़ीमुड़ा के पीपल चौक प्राईमरी स्कूल के पास में एक अजीमुश्शान जलसा जश्ने गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस मुस्लिम जमात रतनपुर की जानिब से मनाया जा रहा है। जिसकी सदारत खलीफा ए नैय्यरे इस्लाम हाफिज हुसैन साहब खतीब व ईमाम मदीना मस्जिद बड़ी बाजार रतनपुर और कयादत मौलाना महफूज रजा़ खतीब व ईमाम जामा मस्जिद करैहापारा रतनपुर और निजामत हाफिज तनवीर रजा़ अंजाम देंगें।
इस जलसे के मुकररीरे खुसुशी आले नबी,औलादे अली, फरजंदे गौसे आज़म, शहजादा ए सिमना,खलीफा ए शैखुल इस्लाम, जानशीने महबूबूल ओलमा,कायदे इंकलाब, फख़रूल मशायख़, हुजूर मुजाहिदे इस्लाम,सैय्यद मोहम्मद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जीलानी किछौछा शरीफ नेशनल प्रेसिडेंट आल इंडिया ओलमा मशायख़ बोर्ड यूथ विंग है।जो हुजूर गौसे आजम के सगे पोते है जो अपने दादाजान के नाम के जलसे में खिताब करेंगे जिस की तैयारी को लेकर मुस्लिम जमात भेड़ी मुड़ा के नौजवान लगे हुए हैं

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.