खैरागढ़:-*अनंत यात्रा के पूर्व अस्थि कलश में निकलेंगे स्व राजा देवव्रत सिंह*
*क्षेत्रवासियों के दर्शन* *अभिलाषा के सामने झुके* *परिजन, लिया निर्णय*
*यात्रा दो दिवसीय होगी, समर्थकों सहित प्रशासनिक तैयारी पूर्ण*
खैरागढ : गत दिनों छ. ग. के चौदह व संपूर्ण भारत वर्ष के 562 देशी रियासतों में से एक प्रतिष्ठावान खैरागढ़ रियासत के राजा साहब चार बार के विधायक व संसद के रूप में इस क्षेत्र को अपना नेतृत्व व सेवा देने वाले देवव्रत सिंह के असमय दुखद निधन होने की हृदय विदारक घटना ने परिजनों समर्थकों क्षेत्रवासियों सहित पूरे छग व मप्र की प्रशासनिक राजनैतिक फिजां को सन्न कर दिया । जिन्हें भी खबर मिली अवाक् से रह गए, लोग अपने अपने घर परिवार में त्यौहार और उसके साथ की उल्लास का परित्याग कर दिया । हजारों की संख्या में अंतिम यात्रा में राजनैतिक मंच के विपक्षी साथियों की खासी उपस्थिति और उनके आंखों में अविरल आंसू राजा साहब की लोकप्रियता और लोगों के दिलों में बनाए स्थान बयां कर रहे थे।
परन्तु इस हुजूम में हजारों ऐसे भी थे जो पीढियों और दिलों से राजा साहब देवव्रत सिंह से जुड़े थ।वे नहीं पहुंच सके समर्थकों और क्षेत्रवासियों की करूण प्रार्थना और जिद को परिजनों ने उदारता से स्वीकार कर निर्णय लिया कि विधायक राजा देवव्रत सिंह जी के अंतिम दर्शन अस्थि कलश रूप में अपने क्षेत्रवासियों को दर्शन देने के लिए संपूर्ण क्षेत्र में यात्रा निकालकर उनके चाहने वालों की भावनाओं का मान रखा जाए।
इसी क्रम में कल दिनांक 10 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे छुईखदान, 10:00 देवरचा, 11:00बकरकट्टा,1:00 रामपुर, 2:00 साल्हेवारा, 3:00 बजे पैलीमेंटा, 4:30 नर्मदा शाम , 5:30 बजे गंडई, 6:30 दनिया व बुंदेली होकर शाम 7:30 बजे निज ग्राम व निवास उदयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।
यात्रा के दूसरे दिन दिनांक 11 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे निज ग्राम व निवास उदयपुर, 11:00 बाजार अतरिया, 1:00 बजे जालबांधा,2:00 सोनभट्ठा होकर निज निवास कमल विलास पैलेस खैरागढ़ पहुंचेंगे।
ज्ञात हो कि विधायक श्री देवव्रत सिंह जी के देहावसान के उपरांत दिनांक 4 नवंबर संपूर्ण वैदिक रिति के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए तथा 7 नवंबर को अस्थि संकलन कर अनंत यात्रा की प्रक्रिया पूरी की गई है।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.