Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 29, 2021

कोटा के सभी राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को धान खरीदी के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

कोटा के सभी राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को धान खरीदी के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

कोटा से सुरेंद्र विक्की मिश्रा 

कोटा....अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा,की अध्यक्षता में अनुविभाग के समस्त राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें विशेष रूप से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु धान खरीदी की निगरानी तथा नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण एवं समिति व प्रबंधक से समन्वय बनाकर धान खरीदी केन्द्र को सुचारू रूप से संचालन कराने के निर्देश दिये गये।


बैठक में निर्देशित किया गया कि निर्वाचन के संबंध में गरूड़ एप्प से कार्य संपादन किया जाए। राजीव गांधी भूमिहीन श्रमिक न्याय योजनांतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त डिजिटल हस्ताक्षर, आॅनलाईन नामांतरण, फर्द बंटवारा, सीमांकन, नक्शा बंटाकन आदि कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा, तहसीलदार कोटा, बेलगहना एवं रतनपुर नायब तहसीलदार कोटा, खाद्य निरीक्षण कोटा, रतनपुर, सहकारिता निरीक्षक कोटा, अनुविभाग कोटा के समस्त राजस्व निरीक्षक, पटवारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad