देर रात भालू के विचरण से बालको टाउनशिप में लोगों में दहशत*
कोरबा,, बालको नगर टाउनशिप में भालू रात में जंगल छोड़कर बालको नगर टाउनशिप में विचरण कर रहे है। इससे कॉलोनीवासियो में दशहत व्याप्त है।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया :-बालको टाउनशीप के चारो ओर घने जंगल है। जंगलो में वन्य प्राणियों की मौजूदगी है। ठण्ड बढ़ने के बाद वन्य प्राणी आबादी वाले इलाको में प्रवेश कर रहे है। इसकी वजह यह बतायी जा रही है कि टाउनशीप में अमरुद, बेर सहित अन्य फलो की भरमार है जिसे खाने के लिए भालू अक्सर टाउनशीप आतें है। इसी तरह से कल रात्रि एक भालू जंगल छोड़कर टाउनशीप में घुस आया वह टाउनशीप स्थित मकानो के इर्द गिर्द विचरण किया। उसके बाद स्वेच्छा से जंगल में लौट गया। भालूओं के विचरण से कॉलोनियोंवासियो में दशहत है। वही नाईट शिफ्ट बालको प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे है,लेकिन भालुओं ने बालको टाउनशीप में रहने वाले लोगो को अभी तक किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। ठंड का मौसम शुरू होते ही खाने की तलाश में वन्य प्राणी शहरों की ओर रुख कर रहे हैं कुछ दिन पूर्व ही कॉफी प्वाइंट के समीप कुछ युवकों को रात्रि में एक तेंदुआ भी दिखा था,।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.