Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 17, 2021

प्रधान पाठक छबिराम पटेल को डाक्टरेट की मानद उपाधि,मंत्रियों ने मानक उपाधि प्रदान कर किया सम्मानित

 प्रधान पाठक छबिराम पटेल को डाक्टरेट की मानद उपाधि,मंत्रियों ने मानक उपाधि प्रदान कर किया सम्मानित 


पिथौरा- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में पदस्थ प्रधानपाठक छबिराम पटेल को अमेरिका के दो- यूनिवर्सिटी हरमनी यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका एवं अबाईट यूनिवर्सिटी  ने उनके द्वारा शिक्षा एवं साहित्य क्षेत्र में सुदीर्घ सेवा,नवाचार एवं प्रभावोत्पादक कार्य के लिए उन्हें  उन्हें डॉक्टर आफ फिलासफी(पीएचडी) की मानक उपाधि प्रदान की गई है।जिसे हरमनी यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका द्वारा प्रदान की गई डॉक्टरेट मानद उपाधि को छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डेहरिया ने तथा  अबाईट यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की गई डॉक्टरेट मानक उपाधि को स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम के हाथों 16 नवंबर मंगलवार को अपने निवास कार्यालय रायपुर में श्री पटेल को प्रदान किया गया


और उन दोनों मंत्रियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आप के व्यक्तित्व एवं कृतत्व से हम काफी प्रभावित हैं।आपकी इस बड़ी उपलब्धि के लिये आपको बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं। 

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश सचिव गोलू रावल,शिक्षक तुलसीराम पटेल, भूषण बरिहा एवं कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विदित हो कि श्री छबिराम पटेल को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सेवा देने वाले,नवाचारी शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं एवं उनके द्वारा लिखी दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उत्कृष्ट शैक्षिक कार्यों के लिए इन्हें  राज्यपाल पुरस्कार सहित एशिया प्राईड अवार्ड, इंटरनेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड, ग्लोबल शांति सम्मान,भारत भूषण सम्मान सहित कई सम्मान एवं पुरस्कार मिल चुके हैं। श्री पटेल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान किये जाने पर उन्हें कई मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं। जिनमें छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव स्कूल शिक्षा द्वारकाधीश यादव, संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय,महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल,बीईओ के के ठाकुर, एबीईओ लीलाधर चौधरी, बीआरसीसी अतुल प्रधान, पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा नाग,नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव,कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अशोक गिरी गोस्वामी, प्राचार्य अनूप दीक्षित, व्याख्याता द्वारकाधीश पटेल, सुधीर प्रधान,महेंद्र चौधरी, लोकनाथ पटेल,अंशुमन तांडी, शिक्षक लेख राम साहू, विद्यानंद पटेल, समन्वयक नीतीश साहू, कौतुक पटेल,मोहित कुमार पटेल विजयकुमार अनंत, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल,अनंत सिंह वर्मा,आकाश अग्रवाल, परमजीत माटा,आनंद अग्रवाल, रमेश श्रीवास्तव,युवा वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर,बलराज नायडू,मनोहर पटेल,साहित्यकार शिवशंकर पटनायक,प्रवीण प्रवाह,शिवा महंती,संतोष गुप्ता, निर्देश दीक्षित,पुनीत सिन्हा, नंदकिशोर अग्रवाल,घनश्याम महंती,प्रेमशंकर प्रधान,मुकेश सिन्हा,सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष विद्याधर पटेल,सरपंच सुधीर प्रधान प्रमुख हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad