किसानों की जीत ही कांग्रेस पार्टी की जीत है - भोजराज साहू
गुण्डरदेही : ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने काले कृषि कानून पर अपने घुटने टेक दिए इस पूंजीपतियों की सरकार ने ये फैसला 6 सौ से अधिक किसानों की शहादत के बाद लिया ये दुख का विषय है शहीद हुए किसानों के बारे में ये हत्यारी सरकार कब सोचेगी कब उनको न्याय मिलेगा लेकिन हर वर्ग के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है वैसे ही शहीद हुए किसानों के न्याय के लिए राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस पार्टी हमारे किसानों को इंसाफ दिलाएगी देश में एक समस्या और है जिसके लिए भी प्रधानमंत्री मोदी को देश में बढ़ रही बेरोजगारी महंगाई को भी कम करना चाहिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में वो हालात पैदा कर दिया जहां हर वर्ग को हर दिन अपने परिवार के जरूरत को पूरा करने के लिए जूझ रहा है आज देश की जनता को फिर कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए फैसलों और जनकल्याणकारी योजनाओ का अहसास हो रहा है।
आम जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। देश पुनः कांग्रेस से उम्मीद कर रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी ब्लाक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामस्वरूप साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच राज्यो के चुनाव से घबरा गई है इसलिए किसान विरोधी कृषि कानून को वापस लिया गया है। चौदह महीने तक किसान तीन कृषि कानून के खिलाफ डटे रहे और आखिरकार सरकार को झुकाने मे किसानो ने मजबूर कर दिया केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून को लेकर कांग्रेस शुरू से ही किसानो को समर्थन देते आ रहे थे किसानो की जीत ही कांग्रेस की जीत है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.