*खैरागढ़:~बाल दिवस के अवसर पर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ*
प्राथमिक शाला लिमतरा में बाल दिवस के अवसर पर स्मार्ट कक्ष का शुभारंभ अतिथि सरपंच चंद्रकमल बंजारे ने फीता काटकर किया। स्मार्ट कक्ष का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं आधुनिक भारत के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक श्री विजय झा एवं संकुल प्रभारी सुश्री संध्या विश्वकर्मा उपस्थित थी। शिक्षक दिलीप वर्मा के प्रयास से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मार्ट टीवी लगाया गया। शिक्षिका श्रीमती अलका राजपूत ने कहा बच्चों को स्मार्ट टीवी के माध्यम से पढ़ाई करायी जाएगी। ताकि बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकें। विशिष्ट अतिथि संध्या विश्वकर्मा ने कहा बेसिक शिक्षा का स्तर सुधारने लिए यह प्रयास काफी कारगर सिद्ध होगा। स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने से वे पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर शाला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला लिमतरा के बच्चों ने स्टाल भी लगाया।
इस मौके पर शिक्षिका निशा झा,अलका राजपूत,पुष्पा सिंह,उत्तम जंघेल, दिलीप वर्मा,गैन्दलाल जोशी,केशव सिंह, ध्रुव कुमार सोनी, एसएमसी अध्यक्ष बिहारी वर्मा,आशाराम,आदि मौजूद रहे।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट *

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.