Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 19, 2021

नवदिव्य परिवार ने शिक्षक देवेन्द्र नेताम को दी श्रंद्धांजलि।

 डोंगरगांव 

डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट 



राजनांदगांव:-रेवाडीह वार्ड नं 22 के नवदिव्य माँ दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र नेताम जी का आकस्मिक निधन 15 नवंबर को हो गया, श्री देवेन्द्र नेताम पेशे से शिक्षक थे एवं विगत पाँच वर्षों से नवदिव्य माँ दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष थे।श्री नेताम के आकस्मिक निधन पर  नवदिव्य परिवार द्वारा एक श्रंद्धांजलि सभा का आयोजन वृन्दावन चौक में किया गया,जिसमे सर्वप्रथम कैंडल जलाकर एवं दो मिनट मौन धारण कर  दिवंगत श्री नेताम जी को श्रंद्धाजलि अर्पित की गई ,एवं श्री नेताम जी के द्वारा नवदिव्य दुर्गा उत्सव समिति एवं वार्ड विकास में दिए गए उनके योगदान को याद किया गया।

  इस अवसर में श्रंद्धाजलि सभा को सम्बोधित करते हुए समिति के संचालक राजेश यादव ने कहा कि श्री देवेन्द्र नेताम के निधन से नवदिव्य  दुर्गा उत्सव समिति के सांथ ही पूरे वार्ड को भी अपूरणीय क्षति हुई है जिसे कभी पूरा नही किया जा सकता।इस श्रंद्धाजलि सभा को समिति के कोषाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद गामेन्द्र नेताम जी ने संबोधित कर देवेन्द्र नेताम के  समिति एवं वार्ड विकास हेतु उनके सहयोग को स्मरण करते हुए उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि दी ।इस अवसर पर श्री देवेन्द्र नेताम के पिता श्री बंशीलाल नेताम, पुत्र परमजीत नेताम, समिति के सदस्य जितेन्द्र कौशिक, राजू देवांगन,कुंभकरन यादव, कुंदन साहू, खोरबाहरा साहू, जीतू साहू, थनेश श्रीवास, उमेश चौहान, सोनू  राजपूत, मनोहर सिन्हा, रिसेन्द्र साहू, ललित यादव, सूर्यकांत श्रीवास,देवलाल नेताम, विक्की नेताम, सेवन साहू, दशरथ मंडावी   संहित वार्डवासियों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad