कलेक्टर साहू ने सोनपुरी धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण बारदानों को व्यवस्थित रखने और सभी तैयारियां पूरी करने दिए निर्देश
कोरबा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया /कलेक्टर रानू साहू ने आज विकासखण्ड कोरबा के सोनपुरी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सोनपुरी समिति में धान खरीदी से संबंधित जरूरी संसाधनों और अब तक की गई तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर साहू ने पोर्टल में किसानों के रकबा त्रुटि दिखाने की समस्या में सुधार की प्रगति की भी जानकारी ली। धान खरीदी शुरू होने से पहले रकबा त्रुटि में सुधार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होेने कहा कि किसानों के पंजीकृत रकबे में सुधार हो जाने से किसानों को धान बेचने में परेशानी नहीं होगी। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र सोनपुरी में धान संग्रहण के लिए बनाए गए चबुतरे का भी अवलोकन किया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.