Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 25, 2021

निर्माणाधीन हॉस्पिटल में गार्ड की हत्या, कई हिरासत में

 


दुर्ग : मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे के किनारे निर्माणाधीन एक हॉस्पिटल की बिल्डिंग परिसर में कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर एक गार्ड की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव और मोहन नगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि मृतक सन्नी जॉन (50) पुत्र एपी जॉन रिसाली में रहता था जो इसी महिने 1 तारीख से यही रहकर ड्यूटी कर रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे निर्माणाधीन हॉस्पिटल की बिल्डिंग में गार्ड सन्नी जॉन का शव पाया गया है। सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह करीब 5 बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि गार्ड की हत्या चोरी के लिए नहीं बल्कि पुरानी रंजिश या फिर रात में वाद-विवाद होने पर उसकी हत्या की गई है। हत्या करने में आरोपियों ने धारदार हथियार का इस्तेमाल किया है।

धु्रव ने आगे बताया कि घटना स्थल का मुआयना करने पर ऐसा लग रहा है कि गार्ड का रात में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ है। वह लोग धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर चोरी या फिर नशा करने की नीयत से वहां गए थे। गार्ड ने उन्हें रोका होगा, जिससे उनके बीच झगड़ा हो गया। घटना स्थल पर गार्ड की शर्ट का टूटा बटन व झगड़ा होने के निशान दिख रहे हैं। इससे साफ है कि आरोपियों ने गार्ड के साथ पहले मारपीट की और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad