सिमगा: जिला बलौदा बाजार भाटापारा शिवसेना सिमगा ब्लाक ग्राम पंचायत मनोहरा में हुई महिला सेना की बैठक संपन्न
महिलाओं की एकजुट रहने से हर कार्य संभव: शिवा निषाद
जिला अध्यक्ष आदरणीय संतोष यदु जी के आदेशानुसार सिमगा ब्लाक उपाध्यक्ष-शिवा निषाद व ग्राम अध्यक्ष लेखपाल देवांगन के नेतृत्व में महिला सेना का बैठक रखा गया था जिसमें गांव की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया गया। गांव से भाटापारा शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जो कि 12 वर्ष पहले बनाया गया था अब वह काफी जर्जर की स्थिति में है जिसके लिए शिवसेना द्वारा एक वर्ष पहले pwd को ज्ञापन दिया गया था। बिजली की लो वोल्टेज को लेकर भी विधुत विभाग को ज्ञापन सौंपा गया था जिसका संतुष्ट पुर्ण जवाब नहीं दिया गया। जिसे बहुत जल्द जिला व ब्लाक के पदाधिकारीयों के नेतृत्व में ब्लाक स्तरीय सभी समस्याओं को लेकर सिमगा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को अवगत कराया जायेगा। साथ ही गांव में हो रहे अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं में काफी आक्रोश है आए दिन चौक चौराहों में शराबीयो का जमावड़ा लगा रहता है जिससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए सभी महिलाओं ने विरोध करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देने की बात कही।
इस बैठक में मुख्य रूप से सिमगा ब्लाक उपाध्यक्ष-शिवा निषाद ग्राम अध्यक्ष लेखपाल देवांगन
महिलाओं में ग्राम अध्यक्ष अहेलिया निषाद, उपाध्यक्ष कला मानिकपुरी, सचिव गीता निषाद,सही सचिव अमरीका यदु,बिरझा, कंचन,सुमित, रनिया, रामकली, बिमला, चंद्रिका,नीरा,इतवारा, प्रमिला, सतरूपा, गीता,दुकलहीन,चैती, संतोषी,कमला, सीता,कीनिया,गौतरहीन, राजेश्वरी, सुमन,परदेशी,हर कुंवर, शामिल रहे।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.