Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 28, 2021

जिले में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या 02 हुईकीनिया से आये परिवार का एक व्यक्ति आया कोरोना पाजेटिव

 


जिले में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या 02 हुई
कीनिया से आये परिवार का एक व्यक्ति आया कोरोना पाजेटिव

बालाघाट- 27 दिसंबर को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 01 और मरीज का सैंपल कोरोना पाजेटिव आया हैं। यह मरीज नगरीय क्षेत्र बालाघाट के मोतीनगर का निवासी है। इस मरीज का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। इस मरीज का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है, जिससे ओमिक्रान वेलियंट के संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि मोतीनगर बालाघाट का यह परिवार दक्षिण अफ्रीका के देश कीनिया से आया है । नागपुर में इस व्यक्ति के परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए थे।  बालाघाट आने पर इस परिवार को 7 दिन के लिए क्वेरंटाइन में रखा गया था। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था, जिसमें केवल एक व्यक्ति का सैंपल कोरोना पाजेटिव पाया गया है। कोरोना  पॉजिटिव इस मरीज को होम आईसोलेशन में रख कर उपचार कराया जा रहा है ।


इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 01 से बढ़कर 02 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में 27 दिसंबर 2021 तक कुल 9110 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 9038 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले मे 27 दिसंबर तक 70 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। बालाघाट जिले में 27 दिसंबर 2021 तक कोरोना टेस्ट के लिए 03 लाख 42 हजार 839 सेंपल लिए जा चुके हैं। जिले के अस्पतालों में कोरोना का संभावित कोई भी मरीज भर्ती नहीं हैं। 27 दिसंबर को कोरोना टेस्ट के लिए 955 मरीजों के सैंपल एकत्र किये गये है और 848 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिले के 1264 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना शेष है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad