राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 08 दिसम्बर 2021 को बालोद जिला का दौरा कार्यक्रम
बालोद, 07 दिसम्बर 2021
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 08 दिसम्बर 2021 को जिले के गुरूर विकासखण्ड के राजाराव पठार आ रही हैं।
दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुश्री उइके कल 08 दिसम्बर को दोपहर 02.10 बजे धमतरी से प्रस्थान कर दोपहर 02.30 बजे राजाराव पठार पहुॅचेंगी।
वहॉ वे दोपहर 02.30 बजे से 03.30 बजे तक वीर मेला और आदिवासी लोककला महोत्सव में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके अपरान्ह 03.30 बजे राजाराव पठार से राजभवन, रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे 8817608879

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.