मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में शिक्षकीय पदों (अंग्रेजी माध्यम हेतु व्याख्याता रसायन, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, सहायक शिक्षक एवं शिक्षक विज्ञान) की भर्ती की जाएगी।
इस हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र सह मेंरिट एवं अपात्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है। सूची के संबंध में स्वयं उपस्थित होकर मूल दस्तावेज एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ 10 दिसम्बर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.