जांजगीर चाँपा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आवाहन पर दिनांक 11 दिसंबर 2021को विकास खंड स्तरीय धरना प्रदर्शन
जाजगीर चापा जिला के ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ के जनपद पंचायत भवन के सामने विकास खंड नवागढ़ के सैकड़ों सहायक शिक्षक/शिक्षिका अपनी एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति को लेकर धरना प्रदर्शन किया ।
संगठन के जिला सचिव रामफल साहू ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन पूरे राज्य में 11 दिसंबर एवं 12 दिसंबर 2021 को अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय में किया जाना है इसके साथ साथ 13 दिसंबर 2021 दिन सोमवार को विधानसभा का घेराव करना तय है अगर इतने भी भी राज्य सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तो 14 दिसंबर 2021 दिन मंगलवार को बूढ़ा तालाब रायपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठ जाएंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी राज्य सरकार की होगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.