Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 9, 2021

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 11 दिसम्बर को प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग के मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार होंगे मुख्य अतिथि

 मुंगेली

मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621



  राज्य शासन के दिशा-निर्देशों और कलेक्टर अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन में लोक नृत्य, लोकगीत शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, एकांकी , फुगड़ी, भौंरा, गेंडी दौड़, चाल, पारम्परिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ व्यंजनों के पर आधारित फूड फेस्टीवल, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, वाद विवाद, क्विज निबंध, कबड्डी, खो-खो खेल को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में 11 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय युवा महोत्सव में किया जा रहा है। युवा महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय के बी.आर.साव.शा.बहु.उ.मा. शाला मुंगेली के पं.शिवकुमार पाठक सभाकक्ष में होगी। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार जिला स्तरीय युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे।



 बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय युवा महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद अरूण साव, मुंगेली विधान सभा क्षेत्र के विधायक  पुन्नूलाल मोहले,  लोरमी विधान सभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष  लेखनी सोनू चंद्राकर, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  थानेश्वर साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष  हेमेन्द्र गोस्वामी, छ.ग. श्रम कल्याण मंडल के सदस्य  अम्बालिका साहू, छ.ग. भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य  श्याम जायसवाल, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य  प्रभु मल्लाह, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष  मीना नरेश पाटले, जनपद पंचायत मुंगेली की अध्यक्ष  गायत्री रामफल साहू, और जनपद पंचायत पथरिया की अध्यक्ष  ज्योति रिंकू सिंह ठाकुर विशिष्ट होंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad