आकाशवाणी बिलासपुर से शिक्षक दिनेश पांडेय के बाल कविताओं का प्रसारण 12 दिसंबर को सुबह 9 बजे
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर--- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ओछिनापारा रतनपुर के राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक दिनेश पांडेय के बाल कविताओं का आकाशवाणी बिलासपुर से प्रसारण 12 दिसंबर 2021 को" आओ बच्चों" के कार्यक्रम में सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे के बीच किया जाएगा। इन बाल कविताओं में तितली, एक दो तीन चार,सूरज ,हाथी , ठंडी आई और गुलाब जैसे बच्चों के पसंद की कविताओं का प्रसारण होगा।
इससे पहले भी इनके गीत, कविताओं, बाल कविताओं ,कवि सम्मेलन, कहानियों का प्रसारण भी आकाशवाणी बिलासपुर से किया जा चुका है। ये लगातार विद्यार्थियों के हित में कार्य करते हैं।इनके बाल कविताओं का प्रसारण होने पर नगर के साहित्यकारों, शिक्षकों, विद्यार्थियों व नगरवासियों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.