उक्त बरामदगी कार्यवाही कुम्हारी पुलिस एवं रेल्वे पुलिस रायपुर का सराहनीय योगदान रहा...
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.12.2021 को तीन बच्चियों के एक साथ घर से गुम जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देशन में
अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चंद्राकर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुम्हारी के द्वारा तत्काल टीम बनाकर दुर्ग भिलाई और रायपुर की ओर टीम रवाना किये।
पतासाजी पर यह बात पता चली कि तीनों बच्चिया जिसकी उम्र 10, 09, 08 वर्ष जो कुम्हारी से बस म बैठकर दुर्ग के लिये निकली थी।
पतासाजी हेतु तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के सभी थानों को उक्त तीनों बच्चियों का फोटो लेकर वाटसप के माध्यम से सोशल मिडिया तथा दुर्ग, भिलाई रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर तलाश की गई।
सायबर सेल से मोबाईल का लोकेशन तथा रायपुर, तिल्दा, नेवरा भाठापारा, बिलासपुर के रेल्वे पुलिस स्टाफ को तत्काल तीनों बच्चियों का फोटो भेजकर ट्रेनों में तलाश हेतु सूचना दी गई थी। कि
पतासाजी के दौरान रायपुर रेल्वे पुलिस की रायपुर प्लेटफार्म पर तीन नाबालिग बच्चे रोते हुए मिली इसकी सूचना रेल्वे पुलिस रायपुर द्वारा कुम्हारी पुलिस दिये जाने पर तत्काल गुम बच्चों की परिजनों को बताकर साथ लेकर रायपुर रेल्वे पुलिस थाना पहुंचकर बच्चों से पूछताछ की गयी,
जिस पर तीनों बच्चे पिकनिक मानने घर से बैग लेकर निकलना बताए तथा किसी प्रकार का घटना नही होना बताए उसके उपरांत बच्चों का उसके माता-पिता को सकुशल सौंपा गया।
दुर्ग पुलिस की सक्रियता से तीन नाबालिक बच्चों को बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी कार्यवाही कुम्हारी पुलिस एवं रेल्वे पुलिस रायपुर का सराहनीय योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.