पद खाली होने से विगत 2 माह से बड़ी संख्या में पंजीयन का काम पेंडिंग...
कार्यालय फर्म्स एवं संस्थाए दुर्ग संभाग के सहायक रजिस्ट्रार डी एल धुर्वे पिछले 30 नवम्बर को रिटायर्ड होने के बाद अभी तक कोई भी दूसरे रजिस्ट्रार की नियुक्ति नही हुई है।
और ना ही किसी दूसरे रजिस्ट्रार को अब तक प्रभारी नियुक्त नही गया है जिससे कारण संस्थाओं व फर्म का पंजीयन का काम ठप्प है।
इस हेतु दुर्ग संभाग की ऑनलाइन साइड परमानेंट क्लोस है जिससे बड़ी संख्या में संस्थाओं व फर्म के ऑन लाइन आवेदन पेंडिंग पड़े हुए है।
नियमानुसार संस्थाओं के आवेदन पर 30 कार्यदिवस व फर्म के आवेदन पर 15 कार्यदिवस में कार्यवाही करने का प्रावधान है
परंतु यहाँ पर सहायक रजिस्ट्रार के रिटायरमेंट के बाद यह पद खाली होने से विगत 2माह से बड़ी संख्या में पंजीयन का काम पेंडिंग है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.