राष्ट्रपति का कार्यक्रम टाला
नई दिल्ली : तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। डीएनए जांच से होगी शवों की पहचान की जाएगी। वहीं, नीलगिरिस के कलेक्टर का कहना है कि हादसे में बचने वाला सख्श एक पुरूष है। हेलीकॉप्टर में सेना के कई अधिकारी मौजूद थे। इसमें सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांव नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी.साई तेजा व हवलदार सतपाल मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर सरकार कल संसद में बयान जारी करेगी। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह कल संसद में बयान देंगे।
मुंबई में दरबार हॉल का उद्धाटन टला
महाराष्ट्र में नए दरबार हॉल का उद्घाटन समारोह, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है। राज्यपाल भरत सिंह कोश्यारी ने बताया कि तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जैसे ही पता चला कि सेना का एक हेलीकॉप्टर, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सवार थे, तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उन्होंने प्रशासनिक समीक्षा बैठक बीच में ही समाप्त कर दी। उन्होंने कहा कि हमें दुखद समाचार मिला है। मैं स्तब्ध हूं। मेरे पास अपना दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं इस बैठक को समाप्त कर रही हूं।
उचित समय पर जानकारी साझा करेंगे: ठाकुर
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना संबंधित मंत्रालय उचित समय पर साझा करेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत से संबंधित हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी संबंधित मंत्रालय द्वारा उचित समय पर साझा की जाएगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.